शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बॉश, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और कोल इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बॉश, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और कोल इंडिया शामिल हैं।

बॉश - कंपनी कर्नाटक के बिदाडी संयंत्र में विनिर्माण संचालन रोकेगी।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स - आईसीआरए ने कंपनी के 500 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों के लिए ए1+ रेटिंग दोहराई।
भारती एयरटेल - कंपनी ने वित्त जुटाने के विकल्पों का मूल्यांकन करने के लिए निदेशकों की विशेष समिति का गठन किया है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज - कंपनी और क्लाउडफाइ दूरसंचार प्रदाताओं के लिए 5जी नेटवर्क लायेंगी।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट - कंपनी ने गुरुग्राम में दो कार्यालय संपत्तियों में 50% हिस्सेदारी बेचने के लिए ब्लैकस्टोन ग्रुप के साथ सौदा किया।
जेएसडब्लू स्टील - जेएसडब्लू स्टील वर्धमान इंडस्ट्रीज में 63.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इंडियन ह्यूम पाइप - कंपनी को 502.89 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
पीएफसी - बोर्ड ने आरईसी में भारत सरकार की पूरी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी।
कोल इंडिया - कंपनी 7.25 रुपये प्रति शेयर की दर से वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अंतरिम लाभांश का भुगतान करेगी।
विजया बैंक - विलय के सरकारी फैसले के खिलाफ 26 दिसंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस हड़ताल करेंगी।
इन्फोसिस - कंपनी ने 01 मार्च 2019 से निलंजन रॉय को सीएफओ नियुक्त किया। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख