शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स में 366 अंकों की गिरावट के बावजूद इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) में मजबूती

करीब साढ़े 11 बजे सेंसेक्स में 366 अंकों की गिरावट दिख रही है, जबकि इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती है।

दरअसल इंडियाबुल्स रियल एस्टेट ने गुरुग्राम में स्थित अपनी दो दफ्तर संपत्तियों में 50% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) के साथ दफ्तर संपत्तियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए 464 करोड़ रुपये का सौदा किया है। इसी खबर से कंपनी के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है।
इंडियाबुल्स ने पिछले महीने ही लगभग 8 लाख वर्ग फीट पट्टे पर दिये जाने योग्य क्षेत्र की बिकवाली के लिए किये गये सौदे की घोषणा कर दी थी। इस सौदे के दिसंबर में ही पूरा होने की उम्मीद है।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में भी इंडियाबुल्स ने मुम्बई में अपनी दो प्रमुख व्यवसायिक संपत्तियों में 50% हिस्सेदारी ब्लैकस्टोन को ही 9,500 करोड़ रुपये में बेची थी।
इस बीच बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 91.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 94.40 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 95.50 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद शेयर में थोड़ी गिरावट आयी, मगर यह हरे निशान में बना रहा। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.05 रुपये या 1.14% की बढ़त के साथ 92.90 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,186.82 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख