शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) के बोर्ड ने अनिर्धारित बैठक में किया पूँजी जुटाने के तरीकों पर विचार

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज (Jet Airways) के निदेशक मंडल की एक अनिर्धारित बैठक हुई है।

खबर है कि बैठक में बिना किसी नये निवेशक के पूँजी जुटाने के विभिन्न तरीकों पर विचार किया गया, क्योंकि कंपनी के चेयरमैन नरेश गोयल जेट एयरवेज का नियंत्रण नहीं छोड़ना चाहते हैं। 25 साल पहले गोयल ने ही जेट एयरवेज की स्थापना की थी।
जेट एयरवेज के निदेशक मंडल की बैठक में लागत घटाने के उपायों पर विमर्श किया गया। पिछली लगातार तीन तिमाहियों में घाटे के बाद नकदी की कमी के बीच जेट एयरवेज संचालन चालू रखने के लिए धनराशि की सख्त जरूरत है। इससे पहले कंपनी ने पूँजी जुटाने के लिए कई निवेशकों के साथ हिस्सेदारी बेचने को लेकर बात भी की है। मगर अभी तक किसी निवेशक के साथ बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है।
इससे पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में खबर आयी थी कि नकदी संकट से गुजर रही जेट एयरवेज को 2-3 महीनों में नया निवेशक मिल सकता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में हुई बैठक में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पायलटों को इस बात की जानकारी दी थी। 26 नवंबर को वेतन में देरी सहित कई मुद्दों पर तसल्ली देने के लिए जेट एयरवेज के अधिकारियों ने पायलटों के साथ बैठक की थी।
उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 252.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 253.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 258.90 रुपये और निचला स्तर 25.00 रुपये पर रहा। अंत में यह 0.10 रुपये या 0.04% की मामूली वृद्धि के साथ 252.45 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,867.77 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख