शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) करेगी 2.5-3 करोड़ टन कोयले की नीलामी

खबरों के अनुसार सरकारी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया (Coal India) मार्च 2019 तक और 2.5-3 करोड़ टन कोयले की नीलामी कर सकती है।

खबर है कि यह फैसला ईंधन आपूर्ति समझौतों (एफएसए) के माध्यम से कोयले की जरूरत वाले बिजली क्षेत्र में अधिक कोयले की आपूर्ति करने के निर्णय के बाद ई-नीलामी मात्रा में आयी गिरावट के कारण आया है।
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में 7.9 करोड़ टन के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कोल इंडिया को 31.65% कम 5.4 करोड़ टन कोयले के लिए निविदाएँ मिली हैं। वहीं दूसरी ओर एफएसए के जरिये ऊर्जा संयंत्रों को कोयला आपूर्ति में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
बता दें कि जानकारों का मानना है कि अगले कारोबारी साल में ई-नीलामी मात्रा में और गिरावट हो सकती है।
इसके अलावा दिसंबर में औद्योगिक तनाव के कारण झारखंड और ओडिशा के मुख्य उत्पादन क्षेत्रों में कोल इंडिया का उत्पादन और कारोबार दोनों प्रभावित हुआ। साथ ही चक्रवात ने भी कंपनी के उत्पादन और आपूर्ति लाइन को बाधित किया।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कोल इंडिया का शेयर 0.75 रुपये या 0.32% की गिरावट के साथ 232.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 1,44,198.12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 316.55 रुपये तक चढ़ा और 228.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख