शेयर मंथन में खोजें

4% से अधिक चढ़ा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 4% से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

बैंक ने शनिवार को ब्रह्म दत्त (Brahm Dutt) को बोर्ड का गैर-कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। दत्त इस पद पर 04 जुलाई 2020 तक बने रहेंगे। यस बैंक को ब्रह्म दत्त की नियुक्ति के लिए आरबीआई (RBI) की भी मंजूरी मिल गयी है।
बता दें कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में दत्त यस बैंक के बोर्ड में जुलाई 2013 से शामिल हैं। पिछले करीब साढ़े 5 सालों में वे बैंक के बोर्ड की लगभग सभी उप-समितियों में भी रहे हैं। साथ ही वे इस समय बैंक की नामांकन और पारिश्रमिक समिति के प्रमुख भी हैं।
37 सालों तक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में रहे दत्त सेवानिवृत्त होने के पहले केंद्र और कर्नाटक सरकार में कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने साढ़े 3 से अधिक वर्षों तक कैबिनेट सचिवालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में भी काम किया।
इससे पहले बीते बुधवार को यस बैंक के निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया था। बैंक की ओर से अंतिम नामों की सूची गुरुवार 10 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भेजी गयी। बैंक ने एमडी और सीईओ के लिए उम्मीदवारों का चयन तो कर लिया, मगर नामों की घोषणा आरबीआई की मंजूरी मिलने के बाद की जायेगी।
ब्रह्म दत्त का नियुक्ति का असर आज बैंक के शेयर पर साफ दिख रहा है। बीएसई में यस बैंक का शेयर 183.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 185.10 रुपये पर खुला। 182.45 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद साढ़े 11 बजे के करीब यह 7.70 रुपये या 4.19% की मजबूती के साथ 191.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 404.00 रुपये तक चढ़ा और 147.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख