शेयर मंथन में खोजें

तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) ने किया केरल सरकार के साथ करार

दूरसंचार उपकरण निर्माता तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) ने केरल सरकार के साथ करार किया है।

समझौते के तहत नेक्स्ट-जेन दूरसंचार तकनीकों के लिए कंपनी राज्य में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) स्थापित करेगी। सीओई, जो कोच्चि में नये इंटीग्रेटेड स्टार्टअप परिसर में स्थापित किया जा रहा है, के जरिये राज्य में कॉलेज छात्रों, युवा उद्यमी और उच्च क्षमता वाले इलेक्ट्रॉनिक्स स्टार्टअप के प्रशिक्षण, कौशल विकास और सलाह पर परामर्श दिया जायेगा।
तेजस के वरिष्ठ प्रौद्योगविज्ञ एक फ्यूचरिस्टिक, उद्योग-उन्मुख दूरसंचार प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम विकसित करने के लिए राज्य के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ मिलकर काम करेंगे।
सरकार और कंपनी के बीच हुए समझौते के अनुसार तेजस नेटवर्क्स टेराबिट-स्केल ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस, गिगाबाइट-स्केल ब्रॉडबैंड एक्सेस, 5जी और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड नेटवर्किंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के लिए एक उन्नत नेटवर्किंग परीक्षण मंच भी स्थापित करेगी।
हालाँकि बाजार में बिकवाली के बीच करार की खबर का कंपनी के शेयर पर कोई असर नहीं दिखा। बीएसई में तेजस का शेयर 219.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 217.40 रुपये पर खुला है। 216.30 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद साढ़े 12 बजे के करीब यह 1.80 रुपये या 0.82% की कमजोरी के साथ 217.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 454.10 रुपये तक चढ़ा और 194.25 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख