शेयर मंथन में खोजें

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के मुनाफे में 19.32% गिरावट दर्ज

प्रमुख हिंदी दैनिक अखबार दैनिक जागरण (Dainik Jagran) की प्रकाशक जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के मुनाफे में 19.32% की गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 87.23 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा घट कर 70.37 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि कंपनी की शुद्ध आमदनी 598.06 करोड़ रुपये की तुलना में 2.63% की बढ़ोतरी के साथ 613.83 करोड़ रुपये रही।
जागरण प्रकाशन के मुनाफे में गिरावट मुख्य रूप से अखबारी कागज की कीमत में वृद्धि के कारण आयी है। कंपनी के कुल व्यय 477.08 करोड़ रुपये से 9.70% की वृद्धि के साथ 523.38 करोड़ रुपये के रहे। वहीं मुद्रण, प्रकाशन और डिजिटल खंड आमदनी 486.15 करोड़ रुपये से 1.73% की बढ़ोतरी के साथ 494.60 करोड़ रुपये और एफएम रेडियो कारोबार 76.18 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.22% की वृद्धि के साथ 87.02 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर जागरण प्रकाशन की विज्ञापन आमदनी 439.04 करोड़ रुपये से 4.68% बढ़ कर 459.59 करोड़ रुपये की रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जागरण प्रकाशन के नतीजों को कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक प्रिंट क्षेत्र में पिछड़ने के कारण कंपनी का प्रदर्शन खराब रहा। मगर रेडियो कारोबार ने ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया।
उधर बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर शुक्रवार को 2.85 रुपये या 2.75% की कमजोरी के साथ 100.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 181.00 रुपये और निचला स्तर 100.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख