शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज और एसबीआई

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज और एसबीआई शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - आंध्र बैंक, आयशर मोटर्स, कॉर्पोरेशन बैंक, अमारा राजा, पावर फाइनेंस, सेंट्रम कैपिटल, मैक्स फाइनेंशियल, टीसीआई एक्सप्रेस, रिलायंस होम फाइनेंस, मैक्स इंडिया, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, अवध शुगर, हिंदुस्तान कॉपर, आंध्र सीमेंट्स, गुजरात नर्मदा वैली, गुजरात इंडस्ट्रीज पावर, केएनआर कंस्ट्रक्शन, ऐप्टेक, आईटीआई
भारती एयरटेल - एयरटेल केन्या ने कारोबार विलय के लिए टेल्कॉम केन्या के साथ समझौता किया।
टाटा स्टील - मुनाफा 53% की बढ़ोतरी के साथ 1,751 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - सहायक कंपनी आरआरवीएल ने 45 करोड़ रुपये में जेनेसिस कलर्स में 9.44% अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल की।
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज - मुनाफा 23.6% घट कर 144.7 करोड़ रुपये रह गया।
डॉ रेड्डीज - यूएसएफडीए ने कंपनी के हैदराबाद संयंत्र का निरीक्षण पूरा किया।
ल्युपिन - यूएसएफडीए ने ल्युपिन के गोवा संयंत्र के लिए 2 टिप्पणियाँ जारी कीं।
एसबीआई - बैंक ने 30 लाख रुपये तक के गृह ऋण के लिए ब्याज दर में 5 आधार अंकों की कटौती की।
आरईसी - बोर्ड ने ट्रांसमिशन इकाई के लिए 5 परियोजना विशिष्ट विशेष प्रयोजन वाहनों को शामिल करने की मंजूरी दी।
पावर फाइनेंस - एनसीएलटी ने कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाले इकाई पीएफसी ग्रीन एनर्जी के स्वसंयोजन को मंजूरी दी।
इंडसइंड बैंक - 13 फरवरी को ऋण के माध्यम से पूँजी जुटायेगा। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख