शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश किए शानदार नतीजे, मुनाफा 36.1% बढ़ा, आय 15.7% बढ़ी

दोपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प के मुनाफे में 36.1% की बढ़ोतरी हुई है। हीरो मोटोकॉर्प का पहली तिमाही में मुनाफा 824.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1122.6 करोड़ रुपये रहा है।

नाल्को का मुनाफा पहली तिमाही में 72.1% बढ़ा, वहीं आय 10.2% घटी

पहली तिमाही में नाल्को (NALCO) के मुनाफे में 72.1% की बढ़ोतरी हुई है। नाल्को का पहली तिमाही में मुनाफा 349 करोड़ रुपये से बढ़कर 601 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 10.2% की गिरावट देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 3178 करोड़ रुपये से घटकर 2856 करोड़ रुपये रहा है।

पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया के घाटे में आई कमी, आय में मामूली गिरावट

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के घाटे में 16.2% की कमी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर घाटा 7674 करोड़ रुपये से घटकर 6432 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं कंपनी की आय में 0.9% की गिरावट देखी गई है।

महाराष्ट्र के खपोली में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने किया 90 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने महाराष्ट्र में जमीन का बड़ा अधिग्रहण किया है। कंपनी ने यह जमीन कर्जत खपोली रोड के पास इस जमीन का अधिग्रहण किया है। इस जमीन का क्षेत्रफल करीब 90 एकड़ है।

वोल्टास ने पेश किए शानदार नतीजे, शेयर में दिखा तगड़ा उछाल

एसी यानी एयरकंडीशंस के कारोबार में काम करने वाली टाटा ग्रुप की नामी कंपनी वोल्टास ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने शानदार नतीजे पेश करते हुए मुनाफे में 160% का शानदार उछाल दिखा है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 129 करोड़ रुपये से बढ़कर 334 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!