शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में श्रीराम फाइनेंस का मुनाफा 18.2%, एनआईआई 24.6% बढ़ा

एनबीएफसी कंपनी श्रीराम फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 18.2% मुनाफा 1675 करोड़ रुपये से बढ़कर 1981 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में कमी की वजह खर्च में बढ़ोतरी रही है।

आईटी कंपनी टेक महिन्द्रा का पहली तिमाही में मुनाफा 28.9% बढ़ा

आईटी की दिग्गज कंपनी टेक महिन्द्रा ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 28.9% की बढ़त देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 661 करोड़ रुपये से बढ़कर 852 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि एडजस्टेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 3.2% की गिरावट देखने को मिली है। एडजस्टेड आधार पर मुनाफा 880 करोड़ रुपये से घटकर 852 करोड़ रुपये रहा है।

पहली तिमाही में नेस्ले का मुनाफा 6.9%, आय 3.3% बढ़ी

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी नेस्ले ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 6.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी का मुनाफा 698 करोड़ रुपये से बढ़कर 746.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 3.3 फीसदी की वृद्धि हुई है।

पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 10.5%, NII 6% बढ़ा

केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। केनरा बैंक का मुनाफा 10.5% बढ़ा है। केनरा बैंक का मुनाफा 3535 करोड़ रुपये से बढ़कर 3905 करोड़ रुपये हो गया है। एनआईआई (NII) में 6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पहली तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 30% बढ़ा, NII 54% बढ़ा

जयपुर आधारित बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 30% बढ़ा है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 387 करोड़ रुपये से बढ़कर 502.6 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!