शेयर मंथन में खोजें

यूनियन बैंक के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

सरकारी क्षेत्र की बैंक यूनियन बैंक के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बैंक की अधिकतम 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बैंक यह रकम क्यूआईपी (QIP) और बॉन्ड्स के जरिए जुटाएगी।

एनएलसी की ईसीबी के जरिए 5000 करोड़ जुटाने की योजना

सरकारी कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड यानी NLCIL फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ईसीबी (ECB) एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग के जरिए 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 5000 करोड़ रुपया जुटाने की योजना है।

आरवीएनएल के कंसोर्शियम को बंगलोर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए 394 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

सरकारी रेल कंपनियों को ऑर्डर मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। इसी कड़ी में रेल विकास निगम लिमिटेड की कंसोर्शियम को ऑर्डर मिला है। यह कंसोर्शियम कंपनी का सीमेंस के साथ बना हुआ है।

गेल की एथेन क्रैकर इकाई पर करीब 60,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना

सरकारी कंपनी गेल (GAIL) यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया की बड़े स्तर पर पूंजीगत खर्च करने की योजना है। कंपनी की एथेन क्रैकर इकाई पर करीब 60,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।

डॉ. रेड्डीज के श्रीकाकुलम इकाई को यूएसएफडीए से 4 आपत्तियां जारी

हैदराबाद की नामी दवा कंपनी डॉ रेड्डीज के लिए बुरी खबर है। कंपनी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से बड़ा झटका लगा है। कंपनी के आंध्र प्रदेश में स्थित इकाई को यूएसएफडीए से 4 आपत्तियां जारी हुई हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!