शेयर मंथन में खोजें

एनएलसी इंडिया (NLC India) में सरकार ओएफएस के जरिए 7% तक हिस्सा बेचेगी

सरकार एनएलसी इंडिया (NLC India) में 7% तक हिस्सा बेचेगी। सरकार कंपनी में यह हिस्सा ओएफएस यानी (OFS) ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी।

एलटीआई माइंडट्री का सऊदी अरामको की सब्सिडियरी के साथ करार

LTIMindtree यानी एलटीआई माइंडट्री ने सऊदी अरामको की सब्सिडियरी के साथ करार का ऐलान किया है। सऊदी अरामको की सब्सिडियरी का नाम ग्लोबल डिजिटल इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस कंपनी है।

भेल को एनटीपीसी से थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 9500 करोड़ रुपये का ऑर्डर

सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को एनटीपीसी (NTPC) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1600 मेगा वाट थर्मल प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है।

जीआर इन्फ्रा (GR) के प्रोमोटर्स की कंपनी में 5% तक की हिस्सा बिक्री की योजना

जीआर इन्फ्रा (GR) के प्रोमोटर्स कंपनी में 5% तक की हिस्सेदारी बेचेंगे। प्रोमोटर्स ने हिस्सा बेचने का यह फैसला शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करने के लिए लिया है।

नोएडा में जमीन के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज ने लगाई सबसे ज्यादा बोली

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नोएडा की जमीन के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के मुताबिक इस जमीन में करीब 14 लाख वर्ग फीट को विकसित करने की संभावनाएं है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!