शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने लिया एसयूवी रीकॉल का फैसला

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने एसयूवी (SUV) यानी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल में तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए गाड़ियों को रीकॉल करने का फैसला लिया है। कंपनी करीब 1.08 लाख गाड़ियों को रीकॉल करेगी।

सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए एनएलसी का आरयूवीएनएल के साथ करार

एनएलसी (NLC) इंडिया ने सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। कंपनी ने यह करार राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (RUVNL) के साथ किया है। यह करार 300 मेगा वाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए किया है।

जायडस लाइफसाइंसेज के दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी डोक्सेपिन (Doxepin) टैबलेट के लिए मिली है। यह दवा 3 मिली ग्राम और 6 मिली ग्राम के दो क्षमताओं में मौजूद होगी।

ग्लेनमार्क फार्मा के दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा की अर्जी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Tacrolimus यानी टैक्रोलिमस दवा की अर्जी sANDA मंजूरी मिली है। इसे sANDA (Supplemental Abbreviated New Drug Application) यानी सप्लीमेंटल एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन कहा जाता है।

ल्यूपिन ने सीओपीडी की दवा अमेरिकी बाजार में उतारी

ल्यूपिन ने अमेरिका में नई दवा को बाजार में उतारा है। इस दवा का नाम टायोट्रोपियम ड्राई पाउडर है जिसका इस्तेमाल इनहेलर के लिए किया जाता है। यह दवा 18 mcg प्रति कैप्सूल की क्षमता में उपलब्ध होगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!