पहली तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 11% गिरा
बायोकॉन ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 11% गिरा है। मुनाफा 167 करोड़ रुपये से गिरकर 149 करोड़ रुपये हो गया है।
बायोकॉन ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 11% गिरा है। मुनाफा 167 करोड़ रुपये से गिरकर 149 करोड़ रुपये हो गया है।
एफडीसी (FDC) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 60% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 71 करोड़ रुपये से बढ़कर 110 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
आईआरसीटीसी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 5.4% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 245.5 करोड़ रुपये से घटकर 232.2 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
ग्रैन्यूल्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 63% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 128 करोड़ रुपये से घटकर 48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
टाटा पावर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 795 करोड़ रुपये से बढ़कर 972 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 5% की बढ़ोतरी हुई है।