शेयर मंथन में खोजें

जुलाई में खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate) मामूली गिरावट के साथ रही 3.15%

जून के मुकाबले जुलाई में मामूली गिरावट के साथ खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate) 3.15% रही।

जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महँगाई दर 3.18% रही थी, जो इसके पिछले 8 महीनों का शिखर था। मौजूदा खुदरा महँगाई दर आरबीआई (RBI) के 4% के लक्ष्य स्तर के भीतर है। इससे पहले जनवरी में यह दर 1.97% रही थी, जो पिछले 19 महीने का निचला स्तर था। जनवरी तक खुदरा महँगाई दर में लगातार चार महीनों में गिरावट आयी थी। इसके बाद फरवरी से जून तक इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खुदरा महँगाई पर नजर रखता है, जिसका मतलब है कि आरबीआई की नीति दरों के लिहाज से खुदरा महँगाई दर का आँकड़ा महत्वपूर्ण है। लक्ष्य स्तर के अंदर होने के बावजूद इस समय यह आरबीआई की 2% की सहनीय सीमा से काफी ऊपर है।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार जून में 2.37% के मुकाबले खाद्य महँगाई दर जुलाई में घट कर 2.33% रह गयी। इनमें सब्जियों पर महँगाई दर 4.66% से घट कर 2.82%, दालों पर 5.68% से बढ़ कर 6.82% और आवासीय महँगाई दर 4.84% के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 4.87% रही। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!