शेयर मंथन में खोजें

केंद्र सरकार ने 328 कपड़ा उत्पादों पर दोगुना किया आयात शुल्क

केंद्र सरकार ने 328 कपड़ा उत्पादों पर आयात शुल्क दोगुना कर दिया है।

इन उत्पादों पर शुल्क 10% से बढ़ा कर 20% कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से घरेलू उत्पादकों को फायदा होगा, क्योंकि वे अब उत्पादों के दाम बढ़ा सकेंगे। जानकार मानते हैं कि घरेलू उत्पादक उन उत्पादों की कीमतों में 4-5% की वृद्धि कर सकते हैं, जिन पर सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाया है। इन उत्पादों में कार्पेट, बच्चों के कपड़े, सूट, शर्ट और बुने हुए कपड़े शामिल हैं।
जानकारों का मानना है कि इससे घरेलू उत्पादकों को राहत मिलने के अलावा सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार वृद्धि में तेजी आयेगी। गौरतलब है कि कपड़ा उद्योग भारत में सर्वाधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले क्षेत्रों में से एक माना जाता है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!