शेयर मंथन में खोजें

महंगाई दर 13% के ऊपर भी जा सकती है

अरुण केजरीवाल, निदेशक, क्रिस

कल भारतीय बाजार में आयी कमजोरी को मोटे तौर पर एक सुधार (करेक्शन) के रूप में समझा जा सकता है, क्योंकि जब कोई बाजार 6 कारोबारी सत्रों में लगभग 42% मजबूत हो जाये, तो बाजार में आयी ऐसी बढ़त कभी टिका नहीं करती। आज के बाजार के बारे में मेरा मानना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर बाजार कमजोर खुलेंगे, हो सकता है कि बाद में कुछ वापसी देखने को मिल जाये।

अर्थव्यवस्था में नकदी की उपलब्धता के संदर्भ में सरकार ने पिछले तीन सालों में स्थिति जितनी कस दी थी, उतना पिछले दो महीने में ही ढीला छोड़ दिया गया है, वह भी ऐसे माहौल में जब महंगाई की एक बड़ी चिंता कायम है। हाल ही में अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने के उपायों की वजह से अगले दो चार हफ्तों में फिर से महंगाई दर बढ़ने का रुझान दिखने लगेगा। इसलिए आने वाले समय में महंगाई दर 13% से कहीं आगे भी जा सकती है। आज मेरी सबसे बड़ी चिंता यही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख