शेयर मंथन में खोजें

एयरोस्पेस ग्रेड स्टील निर्माण के लिए भारत फोर्ज और एचएएल ले मिलाया हाथ

सरकारी स्वामित्व वाली रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचएएल और भारत फोर्ज लिमिटेड ने एयरोस्पेस ग्रेड स्टील मिश्र धातुओं के विकास और उत्पादन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सौदे की जानकारी गुरुवार को एक संयुक्त बयान के जरिये दी गयी। इसमें कहा गया है कि बेंगलुरू में चल रहे एयरो इंडिया शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), फाउंड्री ऐंड फोर्ज (F&F) डिवीजन, सारलोहा एडवांस्ड मैटेरियल्स प्राइवेट (Saarloha) और भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने एयरोस्पेस ग्रेड स्टील मिश्र धातुओं के विकास और उत्पादन में सहयोग के लिए सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। सारलोहा और भारत फोर्ज लिमिटेड कल्याणी समूह का हिस्सा हैं।

सारलोहा के निदेशक आर के गोयल ने कहा, आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत राष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा कार्यक्रमों की सफलता को साकार करने में विशेष इस्पात का विनिर्माण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भारत फोर्ज के एयरोस्पेस डिवीजन के सीईओ गुरु बिस्वाल ने कहा कि विमान अनुप्रयोगों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के एयरोस्पेस ग्रेड स्टील मिश्र धातुओं के लिए बहुत सीमित योग्य घरेलू आपूर्तिकर्ता हैं। इस वजह से इस तरह के मिश्र धातुओं के लिए देश को विदेशी इस्पात निर्माताओं पर निर्भर होना पड़ता है।

एचएएल में एफ ऐंड एफ के कार्यकारी निदेशक एम एस वेंकटेश ने कहा कि इस सौदे से कच्चे माल के संबंध में विदेशी ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) पर देश की निर्भरता भी कम करने में मदद मिलेगी।
(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख