शेयर मंथन में खोजें

आभूषण कंपनी जॉयलुकास ने वापस लिया 2300 करोड़ रुपये का आईपीओ

केरल से संचालित आभूषण कंपनी जॉयलुकास ने अपना 2300 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) वापस ले लिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं बाजार नियामक (SEBI) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिये हैं।

देश के 68 शेहरों में कारोबार करने वाली दक्षिण भारतीय कंपनी जॉयलुकास ने मार्च 2022 में सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा करवाये थे। कंपनी ने अपने ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस में कहा था कि आईपीओ से मिलने वाली रकम से लगभग 1400 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या प्री-पेमेंट के लिए किया जाना था। आईपीओ की तारीख इसी साल की शुरुआत में घोषित होनी थी। जॉयलुकास देश के सबसे बड़े खुदरा आभूषण विक्रेताओं में से एक है।

खबरों के मुताबिक कंपनी के प्रबंध निदेशक अलुक्कास वर्गीस जॉय ने आईपीओ वापस लेने के लिए बाजार की खराब स्थितियों का हवाला दिया है। उन्होंने आईपीओ अगले वित्त वर्ष में लाने की उम्मीद भी जतायी है। कंपनी ने दूसरी बार आईपीओ वापस लिया है। इससे पहले 2011 में कंपनी ने सेबी को 650 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज सौंपे थे।

(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख