शेयर मंथन में खोजें

अच्छी शुरुआत होगी, पर मुनाफावसूली संभव

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज के कारोबार के बारे में मेरा मानना है कि बाजार मजबूती के साथ खुलेंगे, क्योंकि वैश्विक संकेत अच्छे दिख रहे हैं। लेकिन दोपहर बाद यदि यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला, तो हो सकता है कि हमारे यहाँ भी मुनाफावसूली शुरू हो जाये।

जहाँ तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का सवाल है, अगले कुछ दिनों तक इनकी बिकवाली बने रहने की संभावना है। पिछली तिमाही में कंपनियों के कारोबारी नतीजे कुछ खास अच्छे नहीं रहे हैं, इसलिए बाजार की धारणा तो नकारात्मक ही है। अच्छा यही रहेगा कि 8000-8500 के स्तरों पर खरीदारी का लक्ष्य बना कर चला जाये।
आज बैंकिंग और कंज्यूमर गुड्स क्षेत्रों के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहने की संभावना है, जबकि धातु शेयरों पर दबाव बना रह सकता है। जहाँ तक महंगाई दर का सवाल है, उम्मीद है कि अगले तीन-चार महीनों में यह नियंत्रण में आ जायेगी। ब्याज दरों में कमी का सिलसिला आरंभ हो गया है। अगले कुछ महीनों में कच्चे तेल की कीमत 40-60 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहने की उम्मीद है। इसलिए कहा जा सकता है कि संकेत बेहतर हो रहे हैं और अगले 6-9 महीनों में स्थिति में सुधार देखा जा सकता है। हालांकि अगले 4-6 महीने मुश्किल भरे हो सकते हैं, क्योंकि अगली तिमाहियों के नतीजे कमजोर रहने का अंदेशा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख