शेयर मंथन में खोजें

एनएसई पर पहली बार पंजीकृत निवेशकों का आँकड़ा पहुँचा 10 करोड़ के पार

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर पहली बार पंजीकरण करने वाले निवेशकों (यूनीक पीएएन) की संख्या गुरुवार (08 अगस्त 2024) को 10 करोड़ के पार चली गयी है। एक्सचेंज पर 19 करोड़ ग्राहक कोड (खाता) पंजीकृत हैं (आज की तारीख तक पंजीकृत ग्राहक शामिल, ग्राहक एक से अधिक ट्रेडिंग सदस्य के साथ पंजीकरण कर सकते हैं)।  

एनएसई पर निवेशकों के पंजीकरण में पिछले कुछ वर्षों में बढ़त का ट्रेंड देखने को मिला है। एक्सचेंज का संचालन शुरू होने के 14 साल बाद  पंजीकृत निवेशकों का आधार एक करोड़ पहुँचा था। इसके बाद अगले एक करोड़ ग्राहकों के जुड़ने में सात साल का समय लगा था और इसके बाद के करोड़ों निवेशक 3.5 साल में पंजीकृत हुए। इसके बाद अगले एक करोड़ निवेशकों के पंजीकरण में एक साल से ज्यादा का समय लगा। 

दूसरे शब्दों में पंजीकृत निवेशकों की संख्या के चार करोड़ का आँकड़ा छून में 25 साल लगे और ये मार्च 2021 में हो सका। इसके बाद एक करोड़ की बढ़त (4 करोड़ से 10 करोड़ तक) काफी तेजी से हुई, जिसमें औसतन छह से सात महीने लगे और अंतिम एक करोड़ की वृद्धि लगभग पाँच महीने में हुई है।

इस अवधि में रोजाना औसतन 50,000 से 78000 नये निवेशकों का पंजीकरण हुआ। पिछले पाँच साल में निवेशक आधार में तीन गुना उछाल देखने को मिली है, जो डिजिटलीकरण में तीव्र वृद्धि, निवेशक जागरूकता में वृद्धि, वित्तीय समावेशन और बाजार के निरंतर प्रदर्शन के चलते हुआ है।  

चालू वित्त वर्ष में अब तक (31 जुलाई 2024 तक) बेंचमार्क निफ्टी 50 सूचकांक में 11.8% का प्रतिफल दिया है, जबकि निफ्टी 500 सूचकांक ने इस अवधि में 16.2% का दमदार रिटर्न दिया है। जुलाई 2024 को समाप्त पिछले पाँच वर्ष की अवधि में निफ्टी 50 और निफ्टी 500 के लिए वार्षिक रिटर्न क्रमशः 17.5% और 21.1% रहा है।

(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख