शेयर मंथन में खोजें

कमाई के इन जरियों पर नहीं लगता है टैक्स, आप भी उठा सकते हैं फायदा

अगर आपकी कमाई टैक्स छूट के दायरे से बाहर है तो आपको उस पर एक निश्चित टैक्स देना पड़ता है। टैक्स पर कई तरह से छूट का प्रावधान भी है, जिसके जरिये आप अपने कुछ पैसे बचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इनकम टैक्स बचाने का सोच रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि कमाई के कुछ ऐसे भी साधन होते हैं जिन पर आपको एक पैसा टैक्स नहीं देना होता है। उदाहरण के लिए, कृषि से होने वाली आय से लेकर गिफ्ट आदि पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

शादियों में लोगों को अक्सर महँगे गिफ्ट देते हैं। लेकिन इस तरह के गिफ्ट्स पर कोई टैक्स नहीं लगता है। हालाँकि, यह गिफ्ट आपको शादी के मौके के आसपास ही मिला होना चाहिये। अगर आपको अपने माता-पिता से धन-दौलत या जेवरात विरासत के तौर पर मिले तो उस पर टैक्स नहीं देना होता है। विरासत के तौर पर मिली किसी भी प्रकार की रकम पर टैक्स की देनदारी नहीं बनती है।

अगर आपने जीवन बीमा पॉलिसी खरीदी है तो मैच्योरिटी की रकम टैक्स फ्री होती है। हालाँकि, इसमें टैक्स फ्री होने की कुछ शर्तें होती हैं। इसके अनुसार इस पॉलिसी का सालाना प्रीमियम उसके सम अश्योर्ड के 10% से ज्यादा नहीं हो सकता है। यह ज्यादा होने की स्थिति में आपको टैक्स देना पड़ सकता है। वहीं, कुछ मामलों में इस पर टैक्स में 15% तक छूट मिल जाती है।

शेयर मार्केट या इक्विटी म्यूचुअल फंड में लोग पैसा कमाने के लिए निवेश करते हैं। वहीं, इन्हें बेचने पर 1 लाख रुपये के रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। हालाँकि, इसकी गणना लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के जरिये किया जाता है। खेती किसानों की आय का मुख्य जरिया होता है। किसानों को खेती से मिलने वाला मुनाफा भी टैक्स फ्री होता है। अगर कोई किसान अपनी फसल पर मुनाफा कमाता है तो उसके बदले, उसे सरकार को कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है।

(शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख