शेयर मंथन में खोजें

वित्त मंत्री की अपनी सीमाएँ थीं: हरिहर

T.S. Hariharआईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के सीनियर वीपी टी एस हरिहर का मानना है कि इस अंतरिम बजट को पेश करते समय कार्यकारी वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के सामने अपनी सीमाएँ थीं। हरिहर का कहना है कि मुझे कुछ घोषणाएँ होने की उम्मीद थी, लेकिन वित्त मंत्री ने केवल सरकार का रिपोर्ट कार्ड पढ़ने का काम किया। लेकिन बाजार की निराशा की वजह यह रही है कि इसने अंतरिम बजट से काफी उम्मीदें लगा ली थीं। उनके मुताबिक आज जब शेयर बाजार की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं तो उसके चलते तीखी गिरावट देखने को मिली।

लेकिन हरिहर मानते हैं कि अंतरिम बजट में सरकार ऐसा कोई ऐलान नहीं कर सकती थी, जिसके लिए संसद की मंजूरी लेनी हो। साथ ही, किसी बड़ी घोषणा को क्रियान्वित करने का समय भी उसके पास नहीं है। प्रणव मुखर्जी ने अंतरिम बजट या लेखानुदान की परंपरागत सीमाओं के अंदर रहना ठीक समझा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख