शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स में 323 अंकों की गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजारों के लुढ़कने का सिलसिला जारी रहा। दिन भर के कारोबार में मात्र 224 अंकों के सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद सेंसेक्स 323 अंक या 3.68% नीचे 8,451 पर बंद हुआ। इस तरह सेंसेक्स ने 27 अक्टूबर के 8,510 के बंद स्तर को तोड़ दिया। एनएसई के निफ्टी सूचकांक में 82 अंकों या 3.11% की गिरावट रही और यह 2,553 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन के कारोबार की शुरुआत में ही 27 अक्टूबर के बंद स्तर को तोड़ दिया और 8,400 के नीचे चला गया, लेकिन दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद कुछ हद तक वापसी करते हुए यह 8,451 पर बंद हुआ। इस तरह पिछले सात कारोबारी सत्रों में लगातार गिरावट दर्ज करते हुए सेंसेक्स 2,085 अंकों या लगभग 20% की चोट सह चुका है।

लाल निशान के साथ बंद हुए एशियाई बाजार

बुधवार को यूरोप और अमेरिका के शेयर बाजारों में आयी कमजोरी के बाद गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। जापान के निक्केई सूचकांक में 6.89% की कमजोरी आयी, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक 6.7% नीचे बंद हुआ। ताइवान वेटेड में 4.53% की गिरावट दर्ज की गयी। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 4% से अधिक कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

महँगाई दर में और गिरावट

थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर में और गिरावट दर्ज की गयी है और यह 8 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 0.08% घट कर 8.9% रह गयी है। इससे पिछले सप्ताह में यह 8.98% दर्ज की गयी थी। हालांकि ठीक एक वर्ष पहले महँगाई दर 3.20% रही थी।

कितना घटेगा निफ्टी कंपनियों का कुल मुनाफा?

राजीव रंजन झा

इंडिया इन्फोलाइन की एक ताजा रिपोर्ट निफ्टी कंपनियों के मुनाफे को लेकर खतरे की घंटी बजा रही है। इसमें कहा गया है कि अगली 3-4 तिमाहियों में कंपनियों का मुनाफा काफी खराब रह सकता है। दबाव वाली स्थिति (स्ट्रेस-केस) मान कर किये गये विश्लेषण में अनुमान जताया गया है कि 2008-09 की दूसरी छमाही में निफ्टी में शामिल कंपनियों का कुल मुनाफा पहली छमाही के मुकाबले 19% कम रहेगा। वहीं 2009-10 में यह मुनाफा 2007-08 के स्तर से भी नीचे जा सकता है।

27 अक्टूबर के बंद स्तर से नीचे बंद होने पर स्थिति गंभीर

27 अक्टूबर को सेंसेक्स ने 7,697 का हाल का निचला स्तर बनाया था, हालांकि यह उस दिन अंत में 8,510 के स्तर पर बंद होने में सफल रहा था। आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 27 अक्टूबर के बंद स्तर को तोड़ कर 8,352 तक चला गया है। लेकिन कई बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि दिन के कारोबार में यह स्तर टूटने की वजह से तुरंत कोई नतीजा नहीं निकाला जा सकता। वेंचुरा सिक्योरिटीज के रिसर्च प्रमुख पशुपति सुब्रमण्यम की राय में किसी भी कारोबारी सत्र के लिए सेंसेक्स का बंद स्तर अधिक महत्वपूर्ण होता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख