शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी के शेयरों में निवेशकों की अगली चाल क्या है? कहां मुनाफा कमाएंगे और कहां उन्हें नुकसान होगा?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें एनटीपीसी (NTPC) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green) को लेकर बाजार में उत्साह तो बहुत है, लेकिन यह उत्साह हकीकत से ज्यादा हाइप (Hype) पर आधारित लगता है। कंपनी के शेयर का वैल्यूएशन फिलहाल काफी ऊंचा है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल बन गया है।  अगर तिमाही परिणामों पर नजर डालें, तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का लाभ लगभग 500 करोड़ रुपये था, जो जून तिमाही में बढ़कर 680 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, पिछले साल की जून तिमाही में भी ऐसा ही एक उछाल देखा गया था। यानी तिमाही आधार पर कंपनी का प्रदर्शन सुधार तो दिखा रहा है, लेकिन यह सतत (Sustainable) नहीं कहा जा सकता। एनटीपीसी ग्रीन में फिलहाल सबसे बड़ा जोखिम वैल्यूएशन का बोझ है। जब तक कंपनी अपनी ग्रोथ दर और लाभ में ठोस सुधार नहीं दिखाती, तब तक इन ऊंचे दामों पर निवेश सावधानीपूर्वक और सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।


(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख