शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केई (KEI) इंडस्ट्रीज शेयरों में क्या इस गिरावट में एवरेजिंग करना सही है?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें केई इंडस्ट्रीज (kei industries) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि फिलहाल बाजार की स्थिति इतनी अनिश्चित है कि बिना किसी स्पष्ट ट्रेंड के एवरेजिंग करना जोखिम भरा हो सकता है। इस समय मार्केट में दिशा का अभाव है और कई स्टॉक्स बिना किसी खास वजह के भी नीचे फिसलते जा रहे हैं, क्योंकि खरीदारी (demand) कमजोर है। केई इंडस्ट्रीज के फंडामेंटल्स पर नजर डालें तो कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत है। लगभग 20% के आसपास सेल्स ग्रोथ और 10 से 11% के मार्जिन के साथ कंपनी एक स्थिर प्रदर्शन करती नजर आती है। साथ ही, एसेट यूटिलाइजेशन भी बेहतर है, जिससे रिटर्न रेशियो मजबूत बनते हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद स्टॉक का वैल्यूएशन ऊंचा (लगभग 45x P/E) माना जा सकता है, जो बाजार में गिरावट के समय दबाव में आ सकता है।

यही वजह है कि इस समय “एवरेजिंग” और “नई खरीद” में फर्क समझना जरूरी है। यदि किसी निवेशक का पोर्टफोलियो में KEI का एलोकेशन अभी पूरा नहीं हुआ है, तो वह धीरे-धीरे अपनी तय हिस्सेदारी तक निवेश कर सकता है। लेकिन यदि पहले से ही पर्याप्त निवेश हो चुका है, तो केवल लागत कम करने के लिए अतिरिक्त पैसा डालना सही रणनीति नहीं मानी जा रही।

यह भी सलाह देते हैं कि इस समय बाजार में कुछ ट्रिगर पॉइंट्स का इंतजार करना चाहिए, जैसे वैश्विक अनिश्चितता कम होना, कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आना या बाजार में स्पष्ट ट्रेंड बनना। इन संकेतों के बाद ही आगे की खरीदारी या एवरेजिंग का फैसला लेना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। केई इंडस्ट्रीज एक ऐसी कंपनी है जिसमें कंपनी-विशिष्ट कोई बड़ी कमजोरी नहीं दिखती और जो अपने सेगमेंट में स्थिर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन फिलहाल इसमें जो भी जोखिम है, वह मुख्य रूप से “मार्केट रिस्क” से जुड़ा हुआ है। इसलिए निवेशकों को धैर्य रखते हुए, अपने पोर्टफोलियो एलोकेशन और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ही आगे का निर्णय लेना चाहिए।

 



(शेयर मंथन, 25 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख