शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीगल इंडिया शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश कैसा रहेगा?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें सीगल इंडिया (ceigall india) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने करीब 245 रुपये के स्तर पर खरीदा है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि इस तरह की इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में केवल फंडामेंटल के आधार पर लंबी अवधि का भरोसा बनाना हमेशा आसान नहीं होता। दरअसल, इस सेक्टर की सबसे बड़ी चुनौती गवर्नेंस और ट्रांसपेरेंसी को लेकर होती है। कंस्ट्रक्शन कंपनियों में प्रोजेक्ट्स, खर्च और कैश फ्लो को लेकर कई बार स्पष्टता नहीं होती, जिससे बैलेंस शीट को पूरी तरह समझना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि इस तरह के सेक्टर में लंबे समय तक निवेश बनाए रखने के बजाय “स्ट्रेटेजिक” अप्रोच अपनाने की सलाह देते हैं यानी जब तक ट्रेंड साथ दे, तब तक बने रहें और सही समय पर मुनाफा लेकर बाहर निकल जाएं।

तकनीकी रूप से देखें तो 260 रुपये के आसपास का स्तर इस स्टॉक के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह स्तर पिछले कुछ समय में सपोर्ट के रूप में उभरकर सामने आया है और जब तक यह बना रहता है, तब तक स्टॉक में बड़ा खतरा नहीं माना जाता। लेकिन यदि यह स्तर टूटता है, तो नीचे की ओर दबाव बढ़ सकता है और स्टॉक में कमजोरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में, जिन निवेशकों ने 245 के आसपास खरीदारी की है, उनके पास यह विकल्प है कि वे मौजूदा स्तरों पर मुनाफा सुरक्षित करने के बारे में सोचें या फिर 260 के स्तर को एक अहम संकेतक मानकर अपनी रणनीति तय करें। यदि स्टॉक इस स्तर के नीचे जाता है, तो जोखिम बढ़ सकता है, जबकि इसके ऊपर बने रहने पर कुछ समय तक स्थिरता बनी रह सकती है।

इस तरह की कंपनियों में लंबी अवधि का निवेश करने के बजाय ट्रेडिंग या मिड-टर्म अप्रोच ज्यादा व्यावहारिक मानी जाती है। इसलिए निवेशकों को अपने जोखिम, लक्ष्य और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

 



(शेयर मंथन, 25 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख