शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट जारी

2:00: अभी कुछ देर पहले तक वापसी करते दिख रहे भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर गिरावट बढ़ने लगी है। इस समय सेंसेक्स 274 अंक नीचे 9,017 पर है। निफ्टी 79 अंक नीचे 2,721 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.19% की गिरावट है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2% से अधिक की कमजोरी है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में गिरावट है।  आईटी सूचकांक में 4.49% की गिरावट है। बैंकिंग सूचकांक में भी 4% से अधिक की कमजोरी है। टीईसीके, पावर, पीएसयू और धातु सूचकांक 3% से अधिक की गिरावट पर हैं। टाटा मोटर्स में 2% से अधिक की मजबूती है।

एनटीपीसी में 7% से अधिक कमजोरी है। विप्रो में 6.5% से अधिक गिरावट है। आईसीआईसीआई बैंक में 5.5% से अधिक कमजोरी है। एसीसी, एसबीआई, एचडीएफसी, टाटा पावर, इन्फोसिस, टीसीएस, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और सत्यम कंप्यूटर्स में 4% से अधिक की गिरावट चल रही है। 

12:00: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट बढ़ने लगी है। इस समय सेंसेक्स 386 अंक नीचे 8,905 पर है, वहीं निफ्टी 114 अंक नीचे 2,686 पर चल रहा है। सीएनएक्स मिडकैप में लगभग 2% की गिरावट है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2% से अधिक की कमजोरी है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। बैंकिंग सूचकांक में 4.85% की गिरावट है। आईटी, टीईसीके और पावर सूचकांक भी 4% से अधिक की गिरावट पर हैं। विप्रो में 8% से अधिक कमजोरी है। एसीसी में 6.5% से अधिक गिरावट है। रिलायंस इन्फ्रा, आईसीआईसीआई बैंक, सत्यम कंप्यूटर्स, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा पावर और एचडीएफसी में 5% से अधिक कमजोरी है। 

10:30: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ। इस समय सेंसेक्स 221 अंक नीचे 9,070 पर है, वहीं निफ्टी 58 अंक नीचे 2,742 पर चल रहा है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में गिरावट है। बैंकिंग सूचकांक में 3% से अधिक कमजोरी है। आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, रिलायंस इन्फ्रा और एसीसी में 4% से अधिक गिरावट है। एचडीएफसी, सत्यम कंप्यूटर्स, टाटा पावर और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 3% से अधिक कमजोरी है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"