शेयर मंथन में खोजें

जर्मनी के बाद अब इटली में भी मंदी

यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी द्वारा आधिकारिक रूप से मंदी में पहुंचने की स्वीकारोक्ति के बाद अब इटली भी इसी राह पर आ गया है। इटली सरकार द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, पिछली तिमाही  के तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में इटली की जीडीपी 0.5% सिकुड़ गयी है। यदि पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही से तुलना करें, तो जीडीपी में 0.9% की कमी आयी है। इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में भी इटली की जीडीपी में नकारात्मक विकास दर दर्ज की गयी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख