शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) और डाबर इंडिया (Dabur India) खरीदें : विवेक के. नेगी

10,000 रुपये के निवेश से 2-3 महीनों के लिए शेयर सुझायें।
- गुंजन कुमार झा

विवेक नेगी की सलाह :

इस समय तेल कंपनियों में पैसा लगाया जा सकता है। मैं हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) में खरीदारी की सलाह दूँगा। मगर छोटी अवधि के लिहाज से स्टॉप लॉस (Stop Loss) या घाटा काटने का स्तर उचित लगाया जाना चाहिए। हिंदुस्तान पेट्रोलियम इस समय 270 रुपये के आस-पास है। इस शेयर में 270-275 रुपये के दायरे में खरीदारी करें और 250 रुपये से नीचे का स्टॉप लॉस लगायें। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए 300 रुपये से अधिक का लक्ष्य रखें।
इसके अलावा डाबर इंडिया (Dabur India) में खरीदारी कर सकते हैं। डाबर इंडिया को 370-375 रुपये के आस-पास खरीदें और 350 रुपये के नीचे घाटा काटने का स्तर रखें। इन दोनों शेयरों को 3-6 महीनों के साथ-साथ लंबी अवधि के लिए भी रखा जा सकता है। विवेक नेगी, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेज (Vivek Negi, Finethic Wealth Services)
(शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें या sawal@sharemanthan.com पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें:

आपके सवाल : जानकारों के जवाब

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!