शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Analysis : बाजार में अब निवेशक क्या बनायें रणनीति?

Expert Vijay Chopra: डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी हमारे लिए अच्छी नहीं है। हम कई चीजों के लिए आयात पर निर्भर हैं, इसलिए डॉलर महँगा होने से आयात प्रभावित होगा। हालाँकि कच्चा तेल इस समय महँगा नहीं है और ये हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कारणों में अमेरिका में नव निर्वाचित राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

वहाँ निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप 20 जनवरी को  शपथ लेंगे और समझा जा रहा है कि इसके बाद कई तरह के नीतिगत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था इस वक्त काफी बड़े कर्ज की गिरफ्त में है, इसलिए ट्रंप के लिए भी आगे का रास्ता आसान नहीं होगा। इसलिए फिलहाल अमेरिका अंतरराष्ट्रीय हालात की अगुवाई नहीं कर रहा है। वहीं, घरेलू स्तर पर महँगाई बहुत बड़ा मुद्दा है, जिससे बहुत बड़ा वर्ग प्रभावित है। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। 

(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!