शेयर मंथन में खोजें

Smallcap & Midcap Index Analysis: कहाँ तक जायेंगे स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स? देविना मेहरा

Expert Devina Mehra: अभी तक मिडकैप सूचकांक ने लार्जकैप से बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन ये कहानी कब तक चलेगी, इस पर मुझे संशय है। स्मॉलकैप सूचकांक में इतिहास में कई बार तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसलिए मेरे हिसाब से निवेशकों को इस मामले में सतर्क रहना चाहिए।

आँख बंद कर पैसे लगाने के बजाय अपना गणित जरूर करना चाहिए। इससे पहले जब 2008 में बाजार में गिरावट आयी थी, तो सिर्फ 1% स्माॅलकैप स्टॉक नहीं टूटे थे। वहीं, 2018-19 की गिरावट में महज 8% स्मॉलकैप स्टॉक बचे थे। इसके बारे में और जानकारी के लिए देखिये फर्स्ट ग्लोबल की संस्थापक और सीएमडी देविना मेहरा के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!