शेयर मंथन में खोजें

Panchsheel Organics Ltd Share Latest News: कंपनी की वृद्धि सपाट, प्रवर्तकों की हिस्सेदारी हुई कम

आनंद झा : पंचशील ऑर्गेनिक्स की बिक्री वृद्धि अच्छी थी, आरओई अच्छी थी और मुनाफा वृद्धि भी अच्छी थी, इसलिए खरीदा था। अब इसमें क्या करें?

Expert Shomesh Kumar: कंपनी की बिक्री, मुनाफा और आरओई को देखते हुए, इसका मौजूदा मूल्यांकन मेरे हिसाब से सामान्य और प्राकृतिक मूल्यांकन है। मेरा मानना है कि ये कंपनी इससे बेहतर मूल्यांकन के लिए तैयार नहीं है। इसके प्रवर्तकों की हिस्सेदारी भी कम हुई है। इस कंपनी में वृद्धि एक बार फिर से लगभग सपाट हो गयी है। इसलिए इसका मूल्यांकन अभी उचित स्तर पर है, इससे ज्यादा स्टॉक सहन नहीं कर पायेगा।

(शेयर मंथन, 15 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!