शेयर मंथन में खोजें

Texmaco Rail & Engineering Ltd Share Latest News: स्टॉक में बना लोअर हाई का पैटर्न, आ सकती है शॉर्ट कवरिंग

बीजल पटेल : मैंने टेक्समाको रेल के 700 शेयर 255 रुपये के भाव पर 6 माह के नजरिये से खरीदे हैं। इसमें क्या करें?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में शॉर्ट कवरिंग आ सकती है। ऐसा होने पर इसके भाव 195-200 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। मगर, बाजार में जब तक स्थिरता नहीं आये, तब तक इन स्टॉक को सकारात्मक समझना मुश्किल है। इस स्टॉक में अभी लोअर हाई का पैटर्न चल रहा है। ये जब तक खत्म नहीं होगा, तब तक इसमें कोई बात नहीं करनी चाहिए।

(शेयर मंथन, 20 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!