शेयर मंथन में खोजें

Tata Technologies Share News Today: स्टॉक में क्या करें, खरीदें या होल्ड?

सूद पाटिल : मेरे पास टाटा टेक्नोलॉजी के 59 शेयर 820 रुपये के भाव पर हैं, एक साल का नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक अब अपने समर्थन स्तर के आसपास है। मेरे हिसाब से अब इस स्टॉक में करो या मरो की स्थिति हो सकती है। कंपनी के तिमाही नतीजों में महज 2% की वृद्धि हुई है और इसके स्टॉक का मल्यांकन 45 गुना है। इस वृद्धि पर इतना मूल्यांकन मेरे हिसाब से अब भी बेमेल है। इसलिए मेरा मानना है कि ये मूल्यांकन टिकाऊ नहीं है। इस स्टॉक में सकारात्मकता 1000 रुपये का स्तर पार करने के बाद ही आयेगी। 

(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!