शेयर मंथन में खोजें

S J Logistics India Ltd Share Latest News: स्टॉक में मौजूदा भाव पर पैसा लगायें या नहीं? एक्सपर्ट की सलाह

अक्षय कुमार सामंत्रा : मैं मौजूदा भाव पर एसजे लॉजिस्टिक्स में एक लाख रुपये का निवेश कर 3-5 साल के लिए होल्ड करना चाहता हूँ। आपकी क्या राय है?  

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक स्टॉक अगले 25-30 साल तक चलन में बने रहने वाले हैं। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में 10 साल की अवधि में अच्छी कमाई की जा सकती है, लेकिन छोटी अवधि में इसमें पैसे लगाने का कोई मतलब नहीं है। स्टॉक में 500 रुपये के आसपास 38% का रिट्रेसमेंट पूरा हो जायेगा। ये इसके आसपास कंसोलिडेट कर रहा है, मगर बाजार के हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं।  

(शेयर मंथन, 04 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!