शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Analysis: आईटी सेक्टर के स्टॉक्स से अभी क्यों रहें दूर- विकास सेठी

Expert Vikas Sethi: मेरा मानना है कि आईटी और फार्मा सेक्टर में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। हमने देखा है कि बाजार की हाल की तेजी में आईटी क्षेत्र का प्रदर्शन उत्साहजनक नहीं रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि अपने कारोबार के लिए अमेरिका पर निर्भर सेक्टर से अभी के लिए दूरी बनाना ठीक रहेगा।

अभी वहाँ से होने वाली घोषणाओं को समझना जरूरी है। इसके बाद निवेश का निर्णय ले सकते हैं। देखें इस बारे में सेठी फिनमार्ट के प्रबंध निदेशक विकास सेठी से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 25 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!