शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें क्या आदित्य बिड़ला फैशन स्टॉक 100% रिटर्न देगा?

अदित्य बिड़ला फैशन रिटेल पर निवेशक रोहित जी का सवाल है। उनके पास 5000 शेयर हैं और खरीद भाव 76 रुपये है। अगर तकनीकी दृष्टिकोण से देखें तो इसका निचला स्तर 72.5 रुपये पर है, जिसे जोखिम प्रबंधन का बिंदु माना जा सकता है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि बड़े टाइमफ्रेम पर देखें तो इसमें पहले से बने गैप अभी भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हाल का वी-डीएनए पैटर्न इस बात का संकेत देता है कि इसमें अच्छे मूवमेंट की संभावना है। सेक्टर की बात करें तो यह रिटेल सेक्टर से जुड़ा है, जो उपभोग (कंजम्प्शन) आधारित उद्योग का हिस्सा है। इस सेक्टर की मांग लंबे समय तक बनी रहती है और इसमें वृद्धि की संभावनाएं प्रबल हैं। हालांकि कंपनी के फंडामेंटल्स में बिक्री और मुनाफे की बड़ी छलांग अभी तक नहीं दिखी है, लेकिन इसके प्रोडक्ट्स बाज़ार में मजबूत ब्रांड वैल्यू रखते हैं। खासतौर पर लाइफस्टाइल सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत है। आइए, शोमेश कुमार की इस टिप्पणी में देखते हैं कि इस शेयर की चाल आने वाले दिनों में किस तरह की रह सकती है।


(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!