शेयर मंथन में खोजें

क्या सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर मल्टीबैगर बन जाएगा? जानिए विशेषज्ञ से

आरती बब्बर जानना चाहती हैं कि उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उनके पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 76,000 शेयर हैं, उनके पास 40,000 शेयर हैं। विशेषज्ञ से जानें अब शेयरों में क्या करना चाहिए?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर पर नजर डालें तो निवेशक के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण दिखाई देता है। मार्च 2023 में शेयर ने लगभग 22.25 रुपये का स्तर बनाया था और उसके बाद 32.75 रुपये का लो भी दर्ज किया। यही पैटर्न हमें एक स्पष्ट नेकलाइन दिखाता है। वर्तमान में 34 रुपये के आसपास यह स्टॉक खड़ा है और यही स्तर इसके लिए इंफ्लेक्शन प्वाइंट यानी निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।


(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!