शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें दीर्घकालिक निवेश रणनीति के लिए सीडीएसएल का शेयर खरीदने का यह सही समय है?

माला दास जानना चाहते हैं कि उन्हें सीडीएसएल के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि यह शेयर बाज़ार विश्लेषण बताता है कि वर्तमान में कंपनी का वैल्यूएशन काफी महंगा है। पहले जहाँ मार्जिन 60% के आसपास थे, अब वह घटकर 50% तक आ गए हैं। इसके साथ ही क्वार्टरली सेल्स ग्रोथ, जो पहले 50-70% थी, अब नकारात्मक या सपाट हो चुकी है। इस वजह से कंपनी का मूल्यांकन निवेश के लिहाज से आकर्षक नहीं लग रहा। हालांकि, मार्केट लिंक्ड रिटर्न अभी भी ठीक-ठाक हैं और शेयर लगभग 1600 के स्तर के पास कारोबार कर रहा है। अगर बाजार में तेजी आती है तो कीमत ऊपर जा सकती है, लेकिन इसे निवेश योग्य ग्रेड मानना फिलहाल मुश्किल है। 

ट्रेडर्स की दिलचस्पी और शॉर्ट कवरिंग का गेम थ्योरी इफेक्ट भी इसमें अहम रोल निभाता है। कई बार लोग शॉर्ट-ट्रैप हो जाते हैं और तेजी में खरीदारी बढ़ जाती है। फिर भी, मौजूदा स्तर पर इस स्टॉक को सुरक्षित निवेश श्रेणी में रखना जोखिमपूर्ण माना जा सकता है। इसलिए निवेशक को सावधानी बरतनी चाहिए और केवल ट्रेडिंग या अल्पकालिक रिटर्न के हिसाब से ही कदम उठाना चाहिए।


(शेयर मंथन, 25 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!