शेयर मंथन में खोजें

रेडटेप शेयरों में रिकवरी के संकेत, क्या 2 साल के लिए निवेश सही रहेगा?

राहुल सिंह जानना चाहते हैं कि उन्हें रेडटेप (Redtape) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 109 रुपये के स्तर पर खरीदा है और उनका नजरिया अगले दो साल का है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हाल के समय में फुटवियर और लेदर सेक्टर के कुछ शेयरों में अचानक हलचल बढ़ी है। रेडटेप और अन्य कंपनियों में वॉल्यूम्स बढ़ते दिखाई दिए हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस सेक्टर में कुछ बदलाव शुरू हो सकता है। रेडटेप के चार्ट पर फिलहाल एक मजबूत बॉटम फॉर्मेशन बनता दिखाई दे रहा है। करीब 110 रुपये के स्तर से स्टॉक में रिकवरी शुरू हुई और अब यह लगभग 130 रुपये तक पहुंच चुका है। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो यह पैटर्न आगे भी तेजी का संकेत दे सकता है। हालांकि इसमें जोखिम भी मौजूद है और निवेशकों को कुछ अहम स्तरों पर नजर बनाए रखनी होगी।

120 रुपये का स्तर इस शेयर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि स्टॉक 120 रुपये के नीचे जाता है तो कमजोरी बढ़ सकती है। वहीं 110 रुपये को मजबूत सपोर्ट माना गया है। यानी निवेशकों के लिए जोखिम की सीमा काफी स्पष्ट दिखाई दे रही है। जब तक शेयर इन स्तरों के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें रिकवरी की उम्मीद कायम रह सकती है। फिलहाल कंपनी में कुछ बदलाव जरूर दिखाई दे रहे हैं, हालांकि यह बदलाव क्या हैं और कितने मजबूत साबित होंगे, इसका सही अंदाजा आने वाले रिजल्ट्स के बाद ही लग पाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि कंपनी के नतीजे बेहतर आते हैं और कारोबार में सुधार दिखाई देता है तो शेयर में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

तकनीकी दृष्टि से 160 रुपये का स्तर अगला बड़ा लक्ष्य माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि यदि शेयर 160 रुपये तक पहुंचता है तो वहां एक बार फिर स्थिति का रिव्यू करना जरूरी होगा। उस समय कंपनी के नतीजे, बाजार का माहौल और शेयर की चाल को देखकर नई रणनीति बनानी चाहिए। फिलहाल 120 और 110 रुपये के सपोर्ट स्तरों पर नजर रखते हुए निवेशक इस स्टॉक में आगे की संभावनाओं को देख सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!