बाजार में हाल की तेजी के बावजूद विशेषज्ञ निवेशकों को ऊंचे स्तरों पर आक्रामक खरीदारी से बचने और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी के 24,200 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वहीं यदि इंडेक्स 23,600 के आसपास आता है तो जोखिम और रिटर्न का समीकरण निवेशकों के पक्ष में दिखाई देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर पहले ही शानदार रिकवरी दिखा चुके हैं और व्यापक बाजार के संकेत अभी भी सकारात्मक बने हुए हैं। ऐसे में धैर्य के साथ गिरावट पर खरीदारी की रणनीति निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है।
(शेयर मंथन, 25 जून 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

