शेयर मंथन में खोजें

क्या आईटी शेयरों में अब बड़ी गिरावट की आशंका खत्म हो गई है?

आईटी सेक्टर को लेकर फिलहाल बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं की जा रही है, लेकिन बड़ी गिरावट की आशंका भी कम होती नजर आ रही है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि  पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों में सेक्टर ने वैल्यूएशन और कीमतों दोनों के स्तर पर अच्छा-खासा सुधार देखा है, जिससे अधिकांश नकारात्मक खबरें पहले ही शेयरों में शामिल हो चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय आईटी कंपनियों की ग्रोथ अब पहले जैसी तेज नहीं रही है, इसलिए उन्हें मिलने वाला ऊंचा वैल्यूएशन प्रीमियम भी धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि ये कंपनियां मजबूत बिजनेस मॉडल और वैश्विक ग्राहकों के कारण पूरी तरह कमजोर नहीं होंगी। ऐसे में निवेशकों को तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर, एआई आधारित सेवाओं की वास्तविक प्रगति और संभावित अधिग्रहणों पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि यही कारक भविष्य में आईटी सेक्टर की दिशा तय करेंगे।


(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख