नलवा सन्स इन्वेस्टमेंट्स (Nalwa Sons Investments) में फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण सपोर्ट 4700 रुपये के आसपास है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगर शेयर इस दायरे में स्थिर होकर मजबूत आधार बनाता है और उसके बाद ट्रेंड में सुधार दिखता है, तब भी तुरंत एवरेजिंग की सलाह नहीं दी जा सकती। इसकी वजह यह है कि शेयर का वैल्यूएशन अभी भी ऊंचा है और चार्ट पर कमजोरी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। यदि यह नीचे जाकर ट्रिपल बॉटम जैसी स्थिति बनाता है, तो जोखिम और बढ़ सकता है।
दूसरी ओर, तेजी की पुष्टि तभी मानी जाएगी जब शेयर 6125 रुपये के ऊपर टिककर कारोबार करना शुरू करे। उससे पहले इसे मजबूत अपट्रेंड वाला शेयर नहीं माना जा सकता। विशेषज्ञों का कहना है कि एवरेजिंग तभी की जानी चाहिए जब या तो वैल्यूएशन आकर्षक हो या फिर ट्रेंड स्पष्ट रूप से सकारात्मक हो। फिलहाल Nalwa Sons में ये दोनों शर्तें पूरी नहीं हो रही हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए सबसे बेहतर रणनीति 'वेट एंड वॉच' की मानी जा रही है, जबकि किसी नए निवेश या एडवेंचर से फिलहाल बचना अधिक समझदारी होगी।
(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

