L&T Technology Services (LTTS) के शेयर को लेकर निवेशकों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि क्या अगले एक साल में यह बेहतर रिटर्न दे सकता है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल LTTS की दिशा काफी हद तक पूरे आईटी सेक्टर के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। तकनीकी चार्ट के आधार पर 3000 रुपये का स्तर इस शेयर के लिए बेहद अहम सपोर्ट जोन माना जा रहा है। यदि शेयर 3050 रुपये के नीचे क्लोज करता है तो कमजोरी बढ़ सकती है, जबकि 3900 रुपये के ऊपर निकलना मजबूत ब्रेकआउट का संकेत होगा। फिलहाल शेयर 3000 से 4000 रुपये की रेंज में कारोबार करता दिखाई दे रहा है। यदि यह 3900-4000 रुपये के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो अगला लक्ष्य 4000 से 4500 रुपये या उससे भी ऊपर का बन सकता है। विशेषज्ञ का मानना है कि चार्ट पर एक संभावित W पैटर्न बनता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि तभी होगी जब आईटी सेक्टर में सुधार जारी रहेगा और शेयर अपने प्रमुख सपोर्ट को बनाए रखेगा। निवेशकों के लिए सलाह है कि 2900-3000 रुपये के सपोर्ट जोन पर नजर रखें और ट्रेंड के साथ अपनी स्टॉप लॉस या ट्रेलिंग रणनीति को आगे बढ़ाते रहें। यदि यह सपोर्ट कायम रहता है तो शेयर में लंबी अवधि की अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है, जबकि सपोर्ट टूटने पर जोखिम बढ़ सकता है।
(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

