शेयर मंथन में खोजें

क्या चाँदी में सोने से ज्यादा 15% तक की तेजी बाकी है?

सोने के साथ-साथ चाँदी में भी तेजी की संभावनाएं बनी हुई हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मुताबिक चाँदी के चार्ट पर भी सोने जैसी ही स्थिति दिखाई दे रही है। चाँदी में एक कप या कटोरी जैसे पैटर्न का निर्माण होता नजर आ रहा है, जो आगे तेजी का संकेत दे सकता है। हालांकि, फिलहाल चांदी में भी थोड़ी रुकावट देखने को मिल सकती है। आने वाले समय में इसकी दिशा तय करने में वीकली चार्ट और ट्रेंड लाइन की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

तकनीकी स्तरों की बात करें तो चांदी के लिए करीब 80 डॉलर का स्तर एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस बन सकता है। अगर वीकली चार्ट पर ट्रेंड लाइन का ब्रेकआउट होता है तो चांदी के इस स्तर तक पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है। विशेषज्ञ के मुताबिक मौजूदा स्तरों से चांदी में करीब 10 से 15 फीसदी तक की तेजी की गुंजाइश बन सकती है। हालांकि, इस तेजी के लिए पहले ट्रेंड लाइन का निर्णायक ब्रेकआउट जरूरी होगा।

सोने और चाँदी की तुलना करें तो विशेषज्ञ चांदी में अपेक्षाकृत ज्यादा तेजी की संभावना देख रहे हैं। उनका कहना है कि सोने में अगर करीब 10 फीसदी की तेजी आती है तो चांदी में लगभग 15 फीसदी तक की चाल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह यह है कि चांदी में अभी उतनी तेजी नहीं आई है और अगर सोना मजबूत बना रहता है तो चांदी में भी पीछे से तेजी पकड़ने की संभावना बन सकती है।

एमसीएक्स पर भी चाँदी के भाव में आगे उछाल की गुंजाइश देखी जा रही है। तकनीकी चार्ट पर करीब 780 के आसपास का स्तर एक महत्वपूर्ण जोन के तौर पर सामने आ सकता है। अगर यह रेजिस्टेंस टूटता है तो चांदी में तेजी और मजबूत हो सकती है। हालांकि, निवेशकों को केवल अनुमानित लक्ष्य के आधार पर खरीदारी करने के बजाय ट्रेंड लाइन के ब्रेकआउट और सपोर्ट लेवल की पुष्टि का इंतजार करना चाहिए।

सोने और चाँदी दोनों में तेजी की संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन चांदी में संभावित रिटर्न का दायरा सोने से ज्यादा नजर आ रहा है। सोने के लिए जहां 4,800 डॉलर के आसपास का लक्ष्य महत्वपूर्ण है, वहीं चाँदी के लिए 80 डॉलर का स्तर अहम पड़ाव हो सकता है। अगर दोनों धातुओं में तकनीकी ब्रेकआउट कायम रहता है तो आने वाले समय में कीमती धातुओं में एक और मजबूत रैली देखने को मिल सकती है।


(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख