टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की नजर कंपनी की ग्रोथ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाली कमाई पर है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि कंपनी के नतीजों में सबसे सकारात्मक संकेत AI रेवेन्यू में बढ़ोतरी है। कंपनी का सालाना आधार पर अनुमानित AI रेवेन्यू 3 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पहली बार कंपनी की कुल आमदनी में AI का योगदान 10 फीसदी से अधिक हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कंपनी के लिए सकारात्मक दिशा में बढ़ने का संकेत है और आने वाले समय में AI से होने वाली कमाई TCS की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा सकती है।
हालांकि, AI रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी की कुल ग्रोथ इतनी मजबूत नहीं दिख रही है कि उसके वैल्यूएशन में प्रीमियम बढ़ाने की उम्मीद की जाए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि TCS के नतीजे निराशाजनक नहीं हैं, लेकिन इन्हें ऐसे नतीजे भी नहीं कहा जा सकता, जिनके आधार पर शेयर में बड़ी तेजी की उम्मीद की जाए। कंपनी की ग्रोथ को देखते हुए निवेशकों को आगे के नतीजों और आईटी सेक्टर की स्थिति पर भी नजर रखनी होगी।
(शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

