शेयर मंथन में खोजें

क्या भारत के उपभोक्ताओं को महंगे तेल से बचाना आसान रहेगा?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में उपभोक्ताओं को इसका पूरा असर तुरंत महसूस नहीं हो रहा है।

ऊर्जा विशेषज्ञ नरेन्द्र तनेजा का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए तेल कंपनियां बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा स्वयं वहन कर रही हैं। लेकिन यह सवाल महत्वपूर्ण है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं, तो कंपनियां इस दबाव को कितने समय तक सहन कर पाएंगी। तेल आयात करने के लिए कंपनियों को डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। इसके अलावा, समुद्री परिवहन, बीमा और टैंकरों की उपलब्धता से जुड़ी लागत भी बढ़ रही है।

पहले खाड़ी देशों से तेल की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम दूरी के रास्ते से होती थी, जिससे परिवहन खर्च कम रहता था। अब यदि भारत को अमेरिका और अन्य दूरस्थ देशों से अधिक तेल खरीदना पड़ता है, तो समुद्री यात्रा में कई सप्ताह लग सकते हैं। इससे कंपनियों को जहाजों का अधिक समय तक इस्तेमाल करना पड़ता है और बीमा तथा अन्य परिचालन खर्च बढ़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है, खासकर तब जब वे बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाल पातीं।

भारत की तेल खरीद व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि कंपनियां अलग-अलग देशों से तेल जुटाकर देश में उसकी आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, यदि वैश्विक बाजार में कीमतें और बढ़ती हैं या आपूर्ति बाधित होती है, तो घरेलू बाजार को लंबे समय तक राहत देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसका असर सरकार की नीतियों और तेल कंपनियों के फैसलों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल यह तय नहीं है कि उपभोक्ताओं को कब तक राहत मिलती रहेगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति भारत की ऊर्जा लागत के लिए अहम बनी हुई है।


(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन