
योगेश नरुला, फिरोजपुर : मैंने अदाणी टोटल गैस के 200 शेयर 725 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। क्या इसमें और जोड़ना चाहिए?
Expert Shomesh Kumar: स्टॉक के स्ट्रक्चर में सकारात्मकता है। ये 200 डीएमए के आसपास मंडरा रहा है, इसलिए इसे बुरा नहीं कह सकते हैं। हालाँकि, इसमें आपको 50 डीएमए या निम्न स्तरों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस स्तर के स्टॉक के भाव बंद नहीं होने चाहिए। इस स्तर के नीचे जाने पर स्टॉक करेक्शन तीव्र और गहरा हो सकता है। इसके भाव 200 डीएमए के ऊपर मजबूती बंद होंगे, तब सकारात्मकता बढ़ेगी।
(शेयर मंथन, 05 जून 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)