शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर लगातार नौवें दिन ऊपरी सर्किट पर बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर ने आज भी ऊपरी सर्किट छू लिया।

आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 4.35% की तेजी के साथ 2.40 रुपये पर बंद हुआ, जो आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट था। पिछले कई कारोबारी सत्रों से सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी का रुख बना हुआ है। 26 मार्च से यह शेयर लगातार नौ दिनों से एनएसई पर ऊपरी सर्किट पर बंद हो रहा है। 25 मार्च को यह एनएसई पर 1.75 पर बंद हुआ था।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले ऋणदाताओं के कंसोर्शियम ने 30 मार्च 2020 को सुजलॉन एनर्जी के लिए डेब्ट रिजॉल्यूशन प्लान का अनुमोदन कर दिया। 31 मार्च 2020 के आँकड़ों के मुताबिक इस समय कंपनी पर कर्जदाताओं का तकरीबन 14,262 करोड़ रुपये का कर्ज है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख